नए साल की शुभ कामनाएं
“Happy New year”
(Hindi Poetry)
नया वर्ष मंगल हो, शुभ हो
सुख मिले, शांति मिले,
आशाओं के दीए जलें
मन की सब इच्छाएं पूरी हो जाएं
खुशियों के रंग उड़ें नभ से टकराएं
हर नए साल की शुभ बेला में
नए ही सपने बुनता हूं मैं
ज्यों ज्यों दिन चढ़ता जाता है
मेरा उत्साह बढ़ता ही जाता है
सबकी सलामती की दुआएं करता
सबको शुभ कामनाएं देता
बड़ों से आशीष अर्जित कर
लक्ष्य की तरफ कदम बढ़ाता
फिर भी यादें आ ही जाती हैं
बीते हुए लम्हों की
कुछ सुखद हैं जो रोमांचित कर देती हैं
कुछ दुखद हैं चुभन देती हैं सीने में
मैं भी तो मानव ही हूं
अपने ही अंदर से डरता रहता हूं
संकल्प ले लेता हूं
कुछ निश्चय भी कर लेता हूं
2026 में भी संकल्पों को
सींच सकूं मैं अपनी मेहनत से
निभा सकूं अपने से वादा
कर सकूं वह सब
जो कुछ भी मैं करना चाहता हूं
सब अपनों के आशीर्वादों को “तुराज़”
चिन सकूं सफलता की बुनियाद में