मानसिक परेशानी और निदान “Mental Problem & Solution” (Motivational Thoughts)

मानसिक परेशानी और निदान “Mental Problem & Solution” (Motivational Thoughts)

मानसिक परेशानी और निदान

“Mental Problem & Solution”

(Motivational Thoughts)

 

हर व्यक्ति की अभिलाषा है कि उसका मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहे। मगर इसके लिए क्या करना चाहिए ? किन कारणों से मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ता है? इसके बारे में वह ज्यादातर अनभिज्ञ ही रहता है। और जब तक बीमारी का कारण नहीं पता चलता तब तक उसका निदान भी नहीं हो पाता है।

शरीर में कोई परेशानी हो तो पता चलता है। जैसे जुखाम लग जाए तो छींके आएंगी, या कोई कीड़ा चल जाए जहरीला, तो खुजली होगी, जलन होगी। मगर, मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारणों का पता नहीं चल पाता। जो की मनुष्य के मन के अंदर ही हैं।

मन का शुद्धिकरण करना होगा। अपनी चिंताओं को, परेशानियों को, उनकी हकीकतों को समझना होगा। और अपने आप को झूठ, क्रोध, पाखंड, दिखावा, ईर्ष्या, जलन, घृणा लोभ, मोह आदि से बचाना होगा। अपने मन में लगे विकारों को गहराई में अवलोकन करना होगा। यह काम आप ही कर सकते हैं। आपके लिए कोई और नहीं कर सकता। आप को सहारा दिया जा सकता है आपको बाहर से तरीका बताया जा सकता है, समझाया जा सकता है मगर कार्य को संपन्न करने की जिम्मेदारी आपकी ही है। आपके अलावा आपके लिए यह काम कोई और नहीं कर सकता।

मन पर नियंत्रण करना होगा। मन को समझना होगा। और मन पर लगे विकारों को दूर करना होगा। यह काम कोई दूसरा नहीं कर सकता। जिस व्यक्ति को दुख और तकलीफ होती है दवा उसी को खानी पड़ती है। कोई और उसके लिए दवा नहीं खा सकता। डॉक्टर उसको दवा दे सकता है। उसकी जांच कर सकता है। लेकिन उसके लिए दवा नहीं खा सकता। दवा खुद ही खानी होगी।

इसी तरह मन पर लगे विकारों को दूर करने के लिए प्रयास करना होगा। अभ्यास करना होगा। अपने मन को देखना होगा। गहराई में उसका अवलोकन करना होगा। तभी मानसिक परेशानियों से मुक्त होया जा सकता है।

Spread the love!

"प्रेम" मुक्त-आकाश में उड़ती सुगंध की तरह होता है उसे किसी चार-दिवारी में कैद नहीं किया जा सकता। ~ तुराज़