शांत मन के लिए ध्यान “Meditation for Peaceful Mind (Spiritual Thoughts)

शांत मन के लिए ध्यान “Meditation for Peaceful Mind (Spiritual Thoughts)

शांत मन के लिए ध्यान

“Meditation for Peaceful Mind”

(Spiritual Thoughts)

 

हर कोई अपने जीवन को बेहद खूबसूरत बनाना चाहता है। खुशियों से भर देना चाहते है। उसके लिए अच्छा प्रयास करता है। मेहनत करता है। उद्देश्य सिर्फ एक ही है कि उसके जीवन में खुशी हो। शांति हो और समृद्धि हो।

 

मगर जीवन का तिलिस्म यह है कि शायद ही कोई अपनी यह सब ख्वाहिशें पूरी कर पाता है। हम अगर संसार में नजर दौड़ाएं तो हर व्यक्ति किसी न किसी कारण से परेशान ही नजर आता है। उसके जीवन में सब भौतिक सुख सुविधाएं दिखाई देती हैं मगर वह आदमी मन से, विचारों से, शरीर से परेशान ही दिखाई देता है।

 

इन सभी बातों से एक बात स्पष्ट होती है कि जीवन में सुख सुविधाओं से ज्यादा मानसिक संतुलन जरूरी है। मानसिक संतुलन के लिए ध्यान की आवश्यकता होती है। जिस तरह मनुष्य को अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संपूर्ण आहार और व्यायाम की जरूरत होती है उसी प्रकार मन को स्वस्थ रखने के लिए, संतुलित रखने के लिए ध्यान की जरूरत होती है। 

 

ध्यान को जीवन का अभिन्न अंग बनाना चाहिए रोज सुबह-शाम अपने लिए थोड़ा सा वक्त निकाल कर ध्यान के माध्यम से अपने मन का अवलोकन करना चाहिए। उस में चल रहे विचारों को देखना चाहिए।

 

मन की आदत यह है कि यह पेटर्न्स पर चलता है जैसा इसमें इनपुट डाला जाएगा यह उसको ही प्रोसेस करता रहता है। हमें भी यह ध्यान रखना चाहिए कि हम इसमें क्या डाल रहे हैं। मगर यह उसी तरह के विचारों को हमें वापस देने लगेगा और हम उन विचारों को कर्मों तक पहुंचा देंगे। इसलिए अगर हम ध्यान करेंगे तो हम रोज रोज यह देख पाएंगे कि हमने किस तरह के विचार इस को दिए हैं जिसको इसने कई गुना करके हमें वापस दे दिया है।

 

रोज-रोज ध्यान करने से हम अपने विचारों को आसानी से एनालिसिस कर पाएंगे और एक वक्त ऐसा आएगा अगर हमने ध्यान को अपने जीवन का अभिन्न अंग बना लिया तो फिर हम अपने अंदर उठ रहे विचारों को देख पाएंगे और उन पर नियंत्रण भी कर पाएंगे। जैसे जैसे ध्यान लगने लगेगा हम अपने मन में स्थिरता भी देख पाएंगे। मन में स्थिरता बढ़ने लगेगी तो विचार भी कम होंगे और मन भी ताकतवर बनने लगेगा। विल पावर (will power) बढ़ेगी, स्मरण शक्ति बढ़ने लगेगी।

 

ध्यान करने से हम अपने हर काम को मन लगाकर कर पाएंगे। हमारा काम भी अच्छा होगा और मन भी प्रसन्न और पॉजिटिव रहेगा। मानसिक शांति और खुशी हमारे जीवन का हिस्सा होंगे। यही हमारे पूरे जीवन की तलाश भी है जो ध्यान से पूरी हो जाती है।

Spread the love!

"प्रेम" मुक्त-आकाश में उड़ती सुगंध की तरह होता है उसे किसी चार-दिवारी में कैद नहीं किया जा सकता। ~ तुराज़