राम अयोध्या आए हैं
“Lord Ram Reached Ayodhya”
(Hindi Poetry)
प्रभु राम आए अयोध्या में
विराजत रहे अपने भवन में
मंदिर नव निर्माण हुआ
प्रतिष्ठित हुए भगवान अयोध्या में……..
राम मय हुई अयोध्या सारी
सबने गुण गाए राम के
प्रभु राम दरस पाकर
जीवन भयो निर्मल और पावन………
राम जी आए हैं अयोध्या में
न्यौता बांट रहे पुजारी, प्रजा सारी
चित्रकूट सजा, अयोध्या सजी
सब जगह वंदनवार लगत हैं न्यारी
प्रभु दरस को भीड़ उमड़त है
सबके लिए व्यवस्था भारी……….
राम जी आए नगरी में
चरण धुलाए, तिलक लगाए
असंख्य दीप जलाए
करत आरती प्रजा सारी
राम जी मुस्काए रहत हैं
दर्शन करत प्रजा सारी
आशीर्वाद दिए, प्रसाद लिए
जनता कोटि नमन करत रही सारी………
राम जी आए अयोध्या में
विराजत रहे अपने भवन में……….
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.