प्यार संक्रमण है
“Love is an Infection”
(Hindi Poetry)
ला-इलाज़ बीमारी है
इस कदर
कि, नस-नस से गुजर गई
जब तलक
खबर लगी हमको
हद से बेहद हो गई।
धक्क तो हुई थी
सीने में
पर हमने, गौर न किया
जब तलक
खबर लगी मन को
तब तलक
हद से गुज़र गई
ला-ईलाज
बीमारी है इस कदर
कि, नस-नस से
गुज़र गई।
रोज़ ही की तरह
आइने पर
खड़े ही थे हम
कि, आंखों में बीमारी
का था असर,
जब याद किया पल-भर
पाया कि सारी रात
करवटों में गुज़र गई
ला-इलाज़
बीमारी है इस कदर
कि, नस-नस से
गुज़र गई।
घर से निकले ही थे
हम, हर रोज़ की तरह
आज, लोग देखते थे
बड़े गौर से,
उलझन सी थी मन में
कि हुआ क्या है,
तभी कोई
कानों में कह गया
“क्या बात है ,
चाल ही बदल गई”
ला-इलाज़
बीमारी है इस कदर
कि, नस-नस से
गुज़र गई।
तुराज……✍️
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.
I appreciate The hard work you put in daily! Forming such a beautiful poetries.😊😊
Thank you
Dear Reader your excitement/passion for Hindi poetry encourage me to write something beneficial.
With warm regard 🙏🙏 ❤️❤️
बहुत सुन्दर 🥀🥀
Thhank you so much 🙏🙏❤️
Waaahhh…!!!!!
Thankyou ❤️ 🙏
Your appreciation always give me strength and immense confidence.❤️❤️