विराट कैसे मिलता है?
“How to get Ultimate”
(Hindi poetry Turaaz)
विराट की नजर हो
विराट पर अडिग हो
विराट की समझ हो
तब विराट
मिलता है उसको
नन्हें से सपनों की दुनियां
कब बन जाती है
जानी पहचानी
उससे पूछो जिसने
विराट बनने की है ठानी
कभी पुष्प सा
कोमल होता है
कभी विराट
वट वृक्ष सा
मेहनत करके ही
पाता है कोई
लक्ष्य विराट सा
किस्मत को भी
संग लाता है कोई
तब भी तो
मेहनत करनी होगी
कहां टिकता है
किसका बन पाता है
वह जो यूं ही मिल जाता है
लक्ष्य विराट का हो
मन में पूरा विश्वास हो
तो पहाड़ भी और
नदियां भी
रास्ते बना देती हैं
हमने अपने जीवन में
कुछ ऐसा ही देखा है
तुराज़….
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.