राम रमण कर
“Be with Lord Ram”
(Hindi Poetry Turaaz)
राम रमण कर
तू मन मेरे
राम रमण कर..
राम रमण से
राम श्रमण से
पाप कटें सब तेरे
राम रमण कर
तू मन मेरे..
समझ राम को
जो घट तेरे
संग चलत है
बसत है तेरे
रक्षक हैं तेरे राम
तू, समझ मन मेरे..
राम बिन
भव दुख नहीं मिटता
राम शरण कोई
बिरला ही टिकता
तू मत कर
मदहोशी में विश्राम
तू समझ मन मेरे..
राम रमण कर
तू मन मेरे
राम रमण कर
राम रमण से
राम श्रमण से
पाप कटेँ सब तेरे..
राम रमण कर
तू मन मेरे..
This error message is only visible to WordPress admins
Cannot collect videos from this channel. Please make sure this is a valid channel ID.